Home / मुख्य ख़बर / नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पुलिस अलर्ट…

नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पुलिस अलर्ट…

हरिद्वार। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। माँ मनसा देवी मंदिर, माँ चंडी देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हर कोई माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।
नवरात्रों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रमुख मंदिर मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण प्रभावी ढंग से किया जा सके।
पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कतारों को व्यवस्थित किया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दे रहे हैं, जिससे सभी को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सके।
हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें, ताकि नवरात्र के इस पावन अवसर पर सभी को बिना किसी असुविधा के दर्शन का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!