नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार…

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में बुधवार 03 जनवरी को सपेरा बस्ती रिस्पना पुल के पास आकास्मिक चेकिंग के दौरान एक व्यक्ती को अवैध मादक पदार्थ (1260 गांजा) सहित के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में मादक पदार्थ की तस्करी कर बेचना एवं नशा करना स्वीकार किया है अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है नशा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

अभियुक्त से बरामद माल…
कुल बरामद अवैध गांजा -1260 ग्राम।

नाम पता अभियुक्त…
मेजर पुत्र मटी नाथ, निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, निकट दून पब्लिक स्कूल, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, उमर 20 वर्ष।

पुलिस टीम…
1- उ.नि. दीपक द्विवेदी, चौकी बाईपास, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।
2- कानि. हेमन्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।
3- कानि. श्रीकान्त ध्यानी, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।
4- कानि. आशीष राठी, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!