Home / पुलिस / प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पुलिस की छापेमारी, दुकानदारों के चालान…

प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पुलिस की छापेमारी, दुकानदारों के चालान…

हरिद्वार। जनपद में गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला, भीमगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करना है।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान संबंधित दुकानों की जांच की और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री न करें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोकथाम के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री से दूर रहने की अपील की है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत की जा रही इस कार्रवाई का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रतिबंधित उत्पादों की अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!