Home / पुलिस / बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने चंदघण्टो में किया गिरफ़्तार…

बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने चंदघण्टो में किया गिरफ़्तार…

हरिद्वार / श्यामपुर। सोमवार 10 नवम्बर को वादिनी निवासी ग्राम लाहड़पुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना श्यामपुर में सूचना दी कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को जबरदस्ती जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है।
उक्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के सम्बन्ध में वादिनी की शिकायत पर नियमानुसार पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई।
कुशल सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस के माध्यम से मुकदमें में नामजद आरोपी राजीव पुत्र रामौतार निवासी ग्राम लाहड़पुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार को सोमवार 10 नवम्बर को लाहड़पुर के पास से अपराध की सूचना प्राप्ति के चंद घण्टो बाद पकड़ कर हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

नाम पता आरोपी…
राजीव पुत्र रामौतार, निवासी ग्राम लाहड़पुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम…
1- व.उ.नि. मनोज रावत।
2- म.उ.नि. अनिता शर्मा।
3- हे.का. दरम्यान सिंह।
4- का.चा. मोहन सिंह रावत।
5- हो.गा. नितिन कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!