भगवानपुर पुलिस ने गोकशी मामले में फरार चल रहे आरोपी को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, पढ़िए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

भगवानपुर / हरिद्वार। शुक्रवार को हलजौरा रोड़ के पास ग्राम सिकरौढा आम के बगीचे में गौकशी करने की सूचना पर भगवानपुर पुलिस द्वारा मौके से करीब 180 किलोग्राम गौमांस व गौकशी के उपकरण बरामद किये गये थे तथा गौकशी करने वाले व्यक्ति अभि. इकराम उर्फ कामू पुत्र रूस्तम निवासी ग्राम सिकरौढा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। बरामदगी गौमांस के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 513/2021 धारा-3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम बनाम इकराम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना अभि. जीशान उर्फ मिचा पुत्र रूस्तम निवासी ग्राम सिकराढा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार का नाम प्रकाश में आया था जिसे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कल शनिवार को कुरैशी वाली गली मस्जिद के पास बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त जीशान उपरोक्त को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नाम पता अभियुक्त…

जीशान उर्फ मिचा, पुत्र रूस्तम, निवासी ग्राम सिकराढा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

आपराधिक इतिहास…

मु.अ.सं.- 513/2021 धारा 3/5/11 उ0 गौवंश संरक्षण अधिनियम।

पुलिस टीम का विवरण…

1. उ.नि. आमिर खान थाना भगवानपुर, हरिद्वार।
2. का. भूपेन्द्र सिंह।
3. का. परम सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!