Home / पुलिस / 522 ग्राम चरस के साथ एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई…

522 ग्राम चरस के साथ एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई…

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को 522 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 9 सितंबर 2026 को कोतवाली नगर पुलिस की टीम बंदा रोड, निकट परमार्था घाट, भूपतवाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर सकपका गया और पीछे मुड़कर तेजी से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुंदर सिंह पुत्र स्व. रतन सिंह निवासी गलाती, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़, उम्र 27 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 522 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामद चरस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव की ओर से सस्ते दाम पर चरस खरीदकर हरिद्वार में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 500/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, कोतवाली नगर हरिद्वार, उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, हेड कांस्टेबल 204 प्रदीप पंवार और हेड कांस्टेबल 175 गुलशन नेगी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!