सड़क पर मगरमच्छ आने से मचा हड़कंप, लोग रह गए सन्न, जानिए कहाँ…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के मलकपुर गांव की सड़क पर अचानक विशालकाय मगरमच्छ आ जाने से खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ नहर पर बने पुल कि एक तरफ से निकलते हुए दूसरी तरफ पार हो गया।मगरमच्छ इतना बड़ा था कि जिसने भी देखा वह सन्न रह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई मगरमच्छ मौजूद हैं जो अक्सर पानी से बाहर निकल आते हैं। वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई है।

गांव के लोगों की माने तो उन्होंने पहली बार इतना बड़ा मगरमच्छ देखा है जिससे अब वह खेतों में काम करने से भी डर रहे हैं। इस विशालकाय मगरमच्छ को देखकर पूरा गांव दहशत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!