Home / स्वास्थ / रुड़की में पनीर निर्माण इकाई पर छापा, प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बनाते पकड़ा गया निर्माता…

रुड़की में पनीर निर्माण इकाई पर छापा, प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बनाते पकड़ा गया निर्माता…

हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं डीएम मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में शनिवार की रात्रि को, उपायुक्त गढ़वाल मण्डल  आर.एस. रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार तथा एस.पी. (देहात) अभय प्रताप सिंह के सहयोग से उपलब्ध कराये पुलिस बल के साथ रुड़की ब्लॉक के नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया।
छापेमार कार्यवाही में पनीर निर्माता आजाद पुत्र ईसाक द्वारा, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रतिबंधित किये गये एनालॉग पनीर का निर्माण, संग्रह एवं विक्रय करते पाया गया। मौके पर पनीर निर्माण स्थल पर लगभग 02 टीनों में 20 किलो पामोलीन ऑयल तथा 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया। पूछने पर पनीर निर्माता ने स्वयं स्वीकार किया कि वह पामोलीन ऑयल तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर का निर्माण करता है तथा बाजार में 240 रुपये प्रति किलो की दर से पनीर बेचता है। मौके पर लगभग 2 क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर तथा 20 किलो पामोलीन ऑयल को नष्ट कराया गया तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज करके जब्त किया गया।
मौके पर प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ एनालॉग पनीर के निर्माण के कारण उक्त पनीर निर्माण इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है तथा पनीर निर्माता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत लीगल कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
मौके पर खुला पनीर, खुला पामोलीन ऑयल तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर (Skimmed Milk Powder) के 03 विधिक नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गये हैं।
टीम में एडीपीओ सत्यपाल सिंह, कोस्टेबल सुधीर कुमार, योगेन्द्र सिंह, परीक्षित, सोनू पुरी तथा महिला कोस्टेबल रोमा एवं निर्मला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!