Home / मुख्य ख़बर / एसएसपी ने इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ किया निलंबित, जानिए…

एसएसपी ने इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ किया निलंबित, जानिए…


हरिद्वार। जनपद में अवैध खनन से जुड़े एक वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवनीत सिंह भुल्लर ने झबरेड़ा थाने के अंतर्गत आने वाली इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में अवैध खनन माफियाओं से सांठगांठ और मिलीभगत के आरोप लगे थे। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, जिसके चलते पूरी चौकी के स्टाफ को निलंबित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मामले की विस्तृत जांच के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध खनन या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!