Home / मुख्य ख़बर / गैस सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक…

गैस सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक…

हरिद्वार। गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ गई है। जिन घरों में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है या लोग गैस की खपत कम करना चाहते हैं, वे अब इंडक्शन चूल्हे का सहारा ले रहे हैं। इसके चलते शहर की इलेक्ट्रिकल्स दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।
दुकानदारों के अनुसार पिछले चार दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में अचानक उछाल आया है। कई दुकानों पर तो कुछ कंपनियों के इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक तक खत्म हो गया है। ग्राहकों का कहना है कि गैस की अनिश्चित आपूर्ति के कारण फिलहाल इंडक्शन चूल्हा ही सबसे आसान विकल्प बन गया है, जिस पर लोग खाना पका रहे हैं।
वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों का कहना है कि गैस की किल्लत का सीधा असर बाजार पर पड़ा है और इंडक्शन चूल्हों की मांग पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। लगातार बढ़ती मांग के कारण दुकानदारों को नए स्टॉक मंगाने पड़ रहे हैं।
कुल मिलाकर गैस सिलेंडर की कमी के बीच जहां आम लोग वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रहे हैं, वहीं इंडक्शन चूल्हों की बढ़ती बिक्री से इलेक्ट्रिकल्स कारोबारियों का कारोबार भी चमक उठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!