Home / मुख्य ख़बर / कांग्रेस परिवार ने मनाया प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का जन्मदिन, दी शुभकामनाएं…

कांग्रेस परिवार ने मनाया प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का जन्मदिन, दी शुभकामनाएं…

हरिद्वार। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का जन्मदिन कांग्रेस परिवार और पत्रकार साथियों की मौजूदगी में सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी ने उन्हें फूलमाला पहनाकर और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोम त्यागी, संजय सैनी, विकास चंद्रा, गुलशन कुमार, आकाश, दीपक गौतम, अनंत पांडेय, मनोज, मुन्ना मास्टर, मनोज सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों में बालकृष्ण शास्त्री, सुमित यशकल्याण और आशीष मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का यह स्नेह और सम्मान उन्हें समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि धर्मेंद्र चौधरी लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज़ उठाते रहे हैं। उनका सरल और मिलनसार स्वभाव सभी को जोड़ने का काम करता है।
कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा कि धर्मेंद्र चौधरी का पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और वह हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं।
मनोज सैनी ने कहा कि धर्मेंद्र चौधरी समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में पत्रकारिता को नई दिशा मिल रही है।
वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और धर्मेंद्र चौधरी जैसे पत्रकार इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!