Home / मुख्य ख़बर / वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा बने नेशनल वाइस प्रेसिडेंट…

वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा बने नेशनल वाइस प्रेसिडेंट…

हरिद्वार / सहारनपुर। नेशनल सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के कार्यक्रम में हरिद्वार के प्रतिष्ठित समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा को नेशनल वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। सहारनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद भवन, राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर के.एल. अरोड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनका भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत निजी स्कूल के छात्रों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर समां बांध दिया, वहीं नगर विधायक राजीव गुम्बर ने अरोड़ा को बुके भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक आज समाज की मुख्य धारा का नेतृत्व कर रहे हैं और सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी समाज सेवा का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। वहीं नवनियुक्त नेशनल वाइस प्रेसिडेंट जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि संस्था के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए देशभर में प्रभावी कार्य किए जाएंगे तथा उनके अनुभव का लाभ समाज को दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, अजय अत्री, अरुण सूरी, अरुण प्रकाश शर्मा, आरपी शर्मा, यशपाल मलिक, बलराम अहलूवालिया, वाईके गुप्ता, राकेश जैन, कालीचरण वर्मा, लाखन गुप्ता, उषा गुप्ता, सुमन बाला गुप्ता, मूलचंद आनंद, रमेश चंद सैनी, शिव राम शर्मा, अनुपमा महाजन, सुपनीत सिंह, कुलदीप धमीजा, रंजन गुप्ता, रविन्द्र मिगलानी, राजीव गुप्ता, राजकुमार शर्मा, डा. मोहन लाल, बृजमोहन सिंघल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!