Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा पंजीकरण में तेजी, चौथे दिन 2889 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

चारधाम यात्रा पंजीकरण में तेजी, चौथे दिन 2889 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा 2026 को लेकर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर चौथे दिन कुल 2889 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे केंद्र पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
पंजीकरण के आंकड़ों पर नजर डालें तो यमुनोत्री धाम के लिए 557, गंगोत्री धाम के लिए 507, केदारनाथ धाम के लिए 921 और बद्रीनाथ धाम के लिए 841 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन कोई पंजीकरण नहीं हुआ। सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम के लिए सामने आए हैं।
चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा पंजीकरण केंद्र पर बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं को लाइन, दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि अब तक चार दिनों में ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र से कुल 7,846 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है। बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!