Home / मुख्य ख़बर / नवरात्र आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर -श्रीमहंत रविंद्रपुरी।

नवरात्र आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर -श्रीमहंत रविंद्रपुरी।

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने का अवसर हैं। निरंजनी अखाड़े में नवरात्र आराधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि शक्ति और देवी के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना को समर्पित नवरात्र सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। सनानत संस्कृति में देवी को ऊर्जा का स्रोत माना गया है। नवरात्र उपासना से आंतरिक ऊर्जा जागृत होती है। जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र साधना आध्यात्मिक उन्नति का भी अवसर हैं। नवरात्रों की गयी देवी दुर्गा की आराधना का भौतिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान प्रकृति में एक विशिष्ट ऊर्जा होती है। जिसको आत्मसात कर लेने पर व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। व्यक्ति में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। नकारात्मक विचार दूर होते हैं। आत्म शक्ति मजबूत होती है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!