Home / राजनीति / शहीद दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

शहीद दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

हरिद्वार। शहीद दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर शहीद सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि देश को आजाद कराने के संघर्ष में जुटे भारत माता के तीन वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने आज ही दिन हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। उन्होंने कहा कि सभी को वीर शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और संजय सैनी ने कहा कि भगत सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए आज देश को कांग्रेस की जरूरत है। ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि शहीदों के बलिदान से मिली स्वतंत्रता बहुत कीमती है। स्वतंत्रता को सहेज कर रखें और देश सेवा में योगदान दें। युवा नेता सागर बेनीवाल और निखिल सौदाई ने कहा कि भगत सिंह का मानना था कि इंकलाब जिंदाबाद केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो देश को गुलामी से मुक्त कर सकती है। उनका साहस और बलिदान हमेशा अमर रहेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक शर्मा, पार्षद सुनील कुमार, सुरेन्द्र ठाकुर, तेलूराम प्रधान, अनंत पांडेय, तीर्थ भाटिया, चन्दन शर्मा, तीर्थपाल रवि, सीपी सिंह, सरिता शर्मा, जावेद आलम, कमल सैनी, शुभम् रावत, दीपक कोरी, विमला पांडेय, शिवम बाल्मीकि, अधिवक्ता इरशाद खान, सलीम खान, जगदीश असवाल, आमिर सिद्दकी, असीम खान, अवनीश राठौर, विक्रम सिंह, मोहन राणा, महेश प्रताप राणा, राजबीर सैनी, हरद्वारी लाल, आरिफ पीरजी, हिमांशु, आशु, अजय राठौर, आनंद राठौर, सतेंद्र वर्मा, अजय राठौर, राजीव जोशी, सोनू सैनी, सोनू गुंसाई, संजय यादव, आकाश कश्यप, दीपिका गुप्ता, अमित गुप्ता, आकाश, मनोज, दीपक गौतम, विशाल शर्मा, मनोज शेखावत, परमाल सिंह, नईम खान, विशाल गुप्ता, सोमपाल सैनी, दीपांशु राठौर, रामसेवक राठौर आदि नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!