घाटों पर सत्यापन अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर रोक लगाए पुलिस प्रशासन -कमल खड़का।

हरिद्वार। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने पुलिस प्रशासन से हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर रह रहे लोगों का सत्यापन करने की मांग की है। कमल खड़का ने कहा कि हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर रह रहे निराश्रितों की आड़ में कई असामाजिक तत्व भी अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। खड़का ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले यात्री श्रद्धालु भी असामाजिक तत्वों से परेशान हैं। हरकी पैड़ी के अलावा अन्य घाटों पर भी दिन-रात भिखारियों का तांता लगा रहता है। जिन कारणों से कई बार बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धालुओं के साथ भी भिखारी अमानवीय संदेश देते हैं। जिससे धर्मनगरी की छवि को भी घूमिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को घाटों पर वृहद स्तर से सत्यापन अभियान चलाना चाहिए। भिखारियों की बढ़ती संख्या पर भी नियंत्रण लगाया जाए। कमल खड़का ने कहा कि कई बार तो गंगा घाटों पर असामाजिक तत्व लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। गंगा घाटों पर नशा करने वाले तत्व भी सक्रिय रूप से देखे जा सकते हैं। कई बार यात्रियों के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। कमल खड़का ने एसएसपी हरिद्वार से मांग की है कि गंगा घाटों एवं अन्य तीर्थ स्थानों पर रात्रि गश्त की व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जाए। जिससे बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!