Home / मुख्य ख़बर / आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं…

आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं…

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट उन्हें उनके 75वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जोशी ने सतपाल महाराज के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन अध्यात्म, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। इस दौरान दोनों जोशी और सपताल महाराज के बीच प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जोशी ने सतपाल महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सतपाल महाराज के  पुत्र भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!