भाजपा के कनखल मंडल में गांव चलो अभियान की कार्यशाला का किया गया आयोजन…

हरिद्वार। शुक्रवार को कनखल मंडल के राजपूत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जाकर भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराना है और अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ कार्य करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ले रहा है। जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली 09 से 11 फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता प्रवास करेगा और भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट ने मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बने और पूरे मंडल में अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक प्रमोद मिश्रा, पार्षद प्रशांत सैनी, परविंदर गिल, राधेकृष्ण शर्मा, गौरव बांगा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता, महामंत्री अनिमेष शर्मा, मनीष गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल बालियान, महिला मोर्चा अध्यक्ष छवि पंत, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, सुधांशु जोशी, तरुण अग्रवाल, निकुंज शर्मा, प्रशांत शर्मा, राजकुमार शर्मा, अखिलेश पंवार, मधु शर्मा, रश्मि बुद्धि राजा, बीना राजपूत, अजय राजपूत, विपिन कुमार, अजय कुमार, आशीष टागरा, गिरीश नाशवा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!