Home / शिक्षा / एनएसएस स्थापना दिवस पर एसडीआईएमटी में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा आयोजित…

एनएसएस स्थापना दिवस पर एसडीआईएमटी में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा आयोजित…

हरिद्वार। गुरुवार को स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, गुरुकुल महाविद्यालय, ज्वालापुर, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ हुई।
इसके पश्चात संस्थान परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. जयलक्ष्मी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में पदयात्रा की शुरुआत “वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ” के नारों के साथ हुई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, रजिस्ट्रार अनुराग गुप्ता, अंजुम सिद्दीकी, आशीष कुमार, वर्षा, अंकुर चौहान, दिलखुश कुमार, शुभम, वैशाली चौहान, उमेश चंद्रा, अकाउंट ऑफिसर धरणीधर वागले, देवेंद्र रावत एवं ज्योति सिंह की उपस्थिति रही।
संस्थान के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है।
कार्यक्रम का समापन समाज एवं राष्ट्र की सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सभी एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!