Home / मुख्य ख़बर / घर में घुसा गुलदार, कुत्ते पर हमले की कोशिश, घटना सीसीटीवी में कैद…

घर में घुसा गुलदार, कुत्ते पर हमले की कोशिश, घटना सीसीटीवी में कैद…

हरिद्वार / रुड़की। रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के धनौरा गांव में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खूंखार गुलदार रिहायशी इलाके में घुसकर सीधे एक घर के अंदर जा पहुंचा। गुलदार की इस हरकत से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि गुलदार घर के आंगन में घुस आया और अंदर मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान घर में मौजूद लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी उन्होंने खुद को सुरक्षित किया और शोर मचाया। शोर सुनते ही गुलदार मौके से भाग निकला।
इस पूरी घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गुलदार बेखौफ होकर घर के आंगन और कमरों के आसपास घूमता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में डर है।
घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पहले भी होती रही है, लेकिन इस तरह घर के अंदर घुस जाना बेहद चिंताजनक है।
गांव के लोगों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाए और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाए। लोगों को आशंका है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह गुलदार किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, खासकर बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!