भोला शर्मा ने किया बीजेपी सप्तऋषि मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत, ये हुए शामिल, जानिए…

हरिद्वार। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सप्तर्षि मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का वार्ड 11 में वरिष्ठ कार्यकर्ता भोला शर्मा के संयोजन में स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं का वार्ड 11 के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सप्तऋषि मंडल के अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में समस्त कार्यकारिणी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, मंडल महामंत्री विक्की आडवाणी, महामंत्री देवेश ममगई, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सेमवाल, हरीश शर्मा, केतन सहगल, मनोज सिरोही, मीडिया प्रभारी विकल राठी, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर कुर्ल, पूनम मखीजा, अंजू बुधवर, करुण मदान, मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारिय आदि सभी प्रमुख नेता सम्मिलित हुए। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता भोला शर्मा, अमित बोरी, दीपक शर्मा, मोहित मल्होत्रा, इंद्रजीत सिंह बेदी, ओमप्रकाश भाटिया, परमिंदर, पंडित श्रय शास्त्री, राजकुमार, प्रिंस, पंकज मिश्रा आदि प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!