हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के फेरुपुर से कुत्ते की वफादारी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर दूसरे कुत्ते ने हमला किया तो गली में रहने वाला एक कुत्ता अपने परिचित व्यक्ति को बचाने के लिए हमलावर कुत्ते से भिड़ गया।
बताया जा रहा है कि गली में रहने वाले इस कुत्ते को यह व्यक्ति अक्सर खाना खिलाता था। इसी वजह से दोनों के बीच लगाव बन गया था। घटना के दौरान जैसे ही दूसरे कुत्ते ने व्यक्ति पर हमला किया, गली का कुत्ता तुरंत बीच में आ गया और हमलावर कुत्ते से भिड़कर उसे दूर भगाने की कोशिश करने लगा।
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कुत्ते की वफादारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ प्यार और संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए, क्योंकि जरूरत के वक्त ये भी अपनेपन और वफादारी का परिचय देना जानते हैं।
सीसीटीवी में कैद इस घटना ने एक बार फिर इंसान और बेजुबान जानवर के बीच बने भावनात्मक रिश्ते को सामने ला दिया है।
कुत्ते की वफादारी ने जीता लोगों का दिल, हमला करने वाले कुत्ते से भिड़ गया गली का कुत्ता…









