
हरिद्वार। भगत सिंह चौक से सेक्टर -02 बैरियर के तीसरे वेंडिंग जोन के सभी लाभार्थियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में संगठन की मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष उमेश कुमार, महामंत्री आजम अंसारी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, उपकोष अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश, संरक्षक चेतन गुप्ता, सदस्य मुदित कुमार, मुकेश चंद दीवान, आशु शर्मा, शीश, तेजपाल, हेमू शर्मा, सुरेश, कुलदीप, मुर्शीद अंसारी, अभिनव आदि सर्व समिति से पदाधिकारी चुने गए।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में समस्त नगर निगम क्षेत्र में 15 वेंडिंग जोन चिन्हित किए गए थे, जिसमें तीन वेडिंग जोन विकसित किए जा चुके हैं। भगत सिंह चौक से सेक्टर -02 बैरियर के सभी लाभार्थियों को नगर निगम प्रशासन द्वारा बिजली-पानी, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। संजय चोपड़ा ने कुंभ मेला प्रशासन से मांग की कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, कुंभ मेला प्रशासन द्वारा सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं, अग्रिम विकास के कार्यों में नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए तीनों वेंडिंग जोन को भी कुंभ मेले के सौंदर्यकरण विकास की योजनाओं में सम्मिलित किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निगम क्षेत्र चिन्हित सभी 12 वेंडिंग जोन को विकसित किए जाने की मांग को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, विजय कुमार, अजय कुमार, चंदन रावत, जय सिंह, मनोज कुमार, कमल, लालचंद, ओम प्रकाश यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।









