Home / स्वास्थ / छात्राओं को निःशुल्क HPV वैक्सीन, रोटरी हरद्वार और इनर व्हील हरिद्वार की पहल…

छात्राओं को निःशुल्क HPV वैक्सीन, रोटरी हरद्वार और इनर व्हील हरिद्वार की पहल…

हरिद्वार। किशोरियों के स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान चलाया। अभियान के तहत CPAA संस्था के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर की 112 छात्राओं को निःशुल्क HPV वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही छात्राओं को री-यूजेबल सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए।
अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना था। HPV वैक्सीन CPAA संस्था की ओर से उपलब्ध कराई गई, जबकि वैक्सीनेशन की पूरी व्यवस्था रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार ने संभाली।
प्रत्येक HPV वैक्सीन की अनुमानित कीमत करीब 4,500 रुपये और प्रत्येक री-यूजेबल सैनिटरी नैपकिन की कीमत करीब 800 रुपये बताई गई। इस तरह 112 छात्राओं को उपलब्ध कराई गई दोनों स्वास्थ्य सुविधाओं का कुल अनुमानित मूल्य करीब 5.94 लाख रुपये है।
कार्यक्रम में रोटरी हरद्वार के अध्यक्ष डॉ. नील माधव साहू, सचिव धर्मेंद्र एस. मंधाता, उपाध्यक्ष गंगाधर नायक, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष पंकज पांडे, पूर्व सह मंडलाध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष राजीव राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इनर व्हील हरिद्वार की ओर से पूर्व अध्यक्ष एवं ZCC रुचिता सक्सेना, अध्यक्ष मंजू वत्स, उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे, कोषाध्यक्ष मोनिका मोदी, ISO विभा गर्ग, करुणा गुप्ता, डॉ. अन्नू लूथरा, डॉ. नीता मेहरा, डॉ. विनीता कुमार, शैल्ली, दीपा उप्पल, संध्या कर्णवाल एवं मोनिका अरोड़ा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
अभियान के संचालन और समन्वय में CPAA की नूपुर खरे एवं उनकी सहकर्मी प्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं CPAA और रोटरी के बीच समन्वय स्थापित करने में रोटरी मंडल 3080 के पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश का विशेष योगदान रहा।
रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार ने CPAA संस्था और सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जागरूकता पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!