Home / स्वास्थ / बड़ी खबर। प्रदेश के इस स्कूल में फूटा कोरोना बम, 85 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव, जानिए…

बड़ी खबर। प्रदेश के इस स्कूल में फूटा कोरोना बम, 85 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव, जानिए…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

नैनीताल / सुयालबाड़ी। नैनीताल जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में एक साथ 85 छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।
गौरतलब है कि बीते 29 व 30 दिसंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट के प्राचार्य सहित 11 छात्र-छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट में रह रहे 488 छात्र-छात्राओं की सैम्पलिंग की गई थी। वहीं शनिवार को रिपोर्ट आने पर 85 छात्र-छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!