अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हरिद्वार नगर इकाई का पुनर्गठन संपन्न…

हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार नगर इकाई का पुनर्गठन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन ईशा ने किया तथा नगर अध्यक्ष डॉ. संध्या वेद, नगर विद्यार्थी विस्तारक योगिता छेत्री एवं तहसील संयोजक आर्यन चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रांत एस.एफ.एस. कार्य प्रमुख डॉ. रितेश वशिष्ठ ने चुनाव अधिकारी के रूप में नगर इकाई की घोषणा की। इस दौरान डॉ. हरदीप नगर अध्यक्ष एवं सूर्यांश अत्रेय नगर मंत्री बनाए गए।
घोषणा के उपरांत नवनियुक्त नगर अध्यक्ष डॉ. हरदीप पांवरिया एवं नगर मंत्री सूर्यांश पंडित ने संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि विद्यार्थी परिषद की विचारधारा को प्रत्येक छात्र तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य और कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!