
हरिद्वार। स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, गुरुकुल महाविद्यालय, ज्वालापुर, हरिद्वार के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को चिला पावर हाउस का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन एवं पावर हाउस की कार्यप्रणाली से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
औद्योगिक भ्रमण के दौरान चिला पावर हाउस के जेई एवं एई अधिकारियों ने विद्यार्थियों से विभिन्न तकनीकी प्रश्न पूछे तथा विद्युत उत्पादन और पावर हाउस में होने वाले कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। इस दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं की फोटोग्राफी भी की गई।
संस्थान की ओर से चिला पावर हाउस के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव एवं भविष्य की व्यावसायिक दक्षता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्थान प्रबंधन ने भ्रमण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं शिक्षकगण का धन्यवाद किया।













