सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर एसएमजेएन काॅलेज के प्राचार्य द्वारा दिलायी गयी एकता दिवस की शपथ, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। एसएमजेएन महाविद्यालय में सोमवार को देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता अक्षुण्ण रखने हेतु छात्र-छात्राओं को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर एकता दिवस की शपथ काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा दिलायी गयी।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि देश की एकता व अखण्डता हेतु सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को देश की आगे आने वाली कई पीढ़ियाँ निरन्तर स्मरण करती रहेंगी। विविध रियासतों वाले देश को एकसूत्र में बांधना और इसको एक महान राष्ट्र का स्वरूप देना कोई आसान कार्य नहीं था, यह कार्य सरदार बल्लभ भाई पटेल के ही व्यक्तित्व के कारण सम्पन्न हो पाया। डाॅ. बत्रा ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे सक्षम तथा अखण्ड भारत बनाने के सरदार बल्लभ भाई पटेल के स्वप्न को पूरा करने में अपना योगदान दें।

काॅलेज के मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर चण्डीघाट से सीसीआर टावर तक ‘गंगा रन’ का आयोजन किया गया। इसमें काॅलेज छात्र-छात्रा नंदिनी सेठ, मुस्कान यादव, शिवानी, अपराजिता, मोंटी, गौरव बंसल, आयुष कटारिया, युवराज सिंगल तथा जोनी कश्यप आदि ने प्रतिभाग कर गंगा रन को पूर्ण किया। गंगा रन में काॅलेज के छात्र जोनी कश्यप के द्वितीय स्थान करने डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर , खेलकूद प्रशिक्षक योगेश कुमार रवि व डाॅ. विजय शर्मा ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

गंगा रन में काॅलेज के छात्र जोनी कश्यप के द्वितीय स्थान करने काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए, काॅलेज के लिए गौरव बताया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने भारत को एकसूत्र में बांधने के सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान का स्मरण किया और कहा कि देशी रियासतों का विलय सरदार बल्लभ भाई पटेल के साहस एवं चातुर्य के बिना भारत राज्य में नहीं हो सकता था। उन्होंने इस अवसर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष असि. प्रोफेसर विनय थपलियाल ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन वृतान्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका योगदान स्वतंत्रता पूर्व के भारत में भी उतना ही गहन है जितना कि स्वतंत्रता पश्चात के भारत में। देश के प्रथम गृहमंत्री व उप-प्रधानमंत्री रहते हुए देश के आन्तरिक सुरक्षा में उनका जो योगदान है उससे ही भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

इस अवसर पर डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जे.सी. आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. रूचिता सक्सेना, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. आशा शर्मा, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, कु. आस्था आनन्द, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीता सक्सेना सहित काॅलेज के अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!