थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को मिली डबल सफलता, स्कूल से चोरी हुए सामान के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार, अवैध गांजा के साथ नशा तस्कर को भी किया गिरफ्तार…

देहरादून। 18 दिसंबर को वादिनी शालिनी रावत द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके मोनाल इंटरनेशनल स्कूल मथुरावाला में रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल से एक स्पीकर, मॉनिटर, माउस, की-बोर्ड,कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर,टीवी चोरी कर ले गए हैं ।वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु.अ.स. 473/23 धारा 380 आईपीसी का अभियोग पंजिकृत किया गया था,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू को घटना का शीघ्र अनावरण करने के लिए निर्देश दिए थे, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा घटना के सफल अनावरण के लिए टीम गठित की गई, टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा व सुराग रस्सी/ पता रस्सी के आधार पर दिनांक 20.12.23 को अभियुक्त गण 1.सुरेश उर्फ झुनझुन पुत्र रामदुलारे हाल निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2 मथुरावाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उमरा 27 वर्ष; (2)सरवन पुत्र सुखदेव निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2 मथुरावाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उमरा 20 वर्ष, को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ दून यूनिवर्सिटी रोड सिवार प्लांट के पास से गिरफ़्तार किया गया बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गणों को अंतरगत धारा 380/411 आईपीसी में मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है,

अभियुक्त से माल बरामद
1.स्पीकर
2.मॉनिटर
3.माउस
4.की बोर्ड
5.यू.पी.एस
6.प्रिंटर
7.टीवी (सोनी)
8.कंप्यूटर


गिरफ्तार अभि0
1.सुरेश उर्फ ​​झुनझुन पुत्र रामदुलारे निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2 मथुरावाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उमर 27 वर्ष;
(2)सरवन पुत्र सुखदेव निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2 मथुरावाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उमर 20 वर्ष

पुलिस टीम
1.उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
2.हेड कांस्टेबल विद्यासागर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
3.कां0 विवेक राठी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
4.कानि0 हेमन्ती थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

सफलता 2

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे है।

अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डालनवाला * के पर्यवेक्षण मे *थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये ।

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा 20 दिसंबर को मोथरोवाला पुल पर चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को १०kg गांजा के साथ स्कूटी वाहन संख्या UK07BQ8129 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया ।उक्त संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 474 /23 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । कानूनी कार्यवाही की जा रही है,

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1 सौरभ पुत्र विजयनाथ निवासी सपेरा बस्ती मथुरा वाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी विवरण
(1). अभियुक्त के कब्जे से १० कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद होना ।
(2). अभियुक्त के पास से गाजा परिवहन हेतु प्रयुक्त स्कूटी वाहन संख्या UK07BQ8129 बरामद होना।

पुलिस टीम

1.उपनिरीक्षक सतबीर सिंह भंडारी चौकी प्रभारी जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
2.कांस्टेबल विपिन सेमवाल थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

  1. कांस्टेबल हेमवती बहुगुणा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
    4.कांस्टेबल प्रवीण भंडारी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
  2. कांस्टेबल आशीष राठी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
  3. कांस्टेबल बृजमोहन थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
    7.कांस्टेबल मोहित राठी ANTF देहरादून।
  4. कांस्टेबल मनोज शर्मा ANTF देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!