Home / मुख्य ख़बर / ग्राहक बनकर आया लुटेरा, मेडिकल स्टोर संचालक की चेन झपटकर फरार…

ग्राहक बनकर आया लुटेरा, मेडिकल स्टोर संचालक की चेन झपटकर फरार…

हरिद्वार। शहर के शिवालिक नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। ग्राहक बनकर आए बदमाश ने मेडिकल स्टोर संचालक के गले से सोने की चेन झपट ली और अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया।
घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर के एस क्लस्टर स्थित शील फार्मेसी की है। जानकारी के मुताबिक, दो युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक हेलमेट पहनकर अंदर गया और ग्राहक बनकर दवाइयां लेने का बहाना करने लगा।
जैसे ही दुकानदार सामान निकालने के लिए मुड़ा, आरोपी ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया और गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत बाहर निकला और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया।
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर रानीपुर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!