Home / मुख्य ख़बर / प्रेम, विश्वास, सम्मान और आपसी जिम्मेदारी का प्रतीक है रक्षाबंधन -रोहन सहगल।

प्रेम, विश्वास, सम्मान और आपसी जिम्मेदारी का प्रतीक है रक्षाबंधन -रोहन सहगल।

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य रोहन सहगल द्वारा रक्षाबंधन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रोहन सहगल के देवपुरा स्थित निवास गोपाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बहनों ने रोहन सहगल को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की सदस्य रश्मि चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित बहनों एवं युवाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिला सम्मान, शिक्षा एवं युवाओं की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रोहन सहगल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और आपसी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रत्येक बेटी और बहन को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा बांधा गया राखी का प्रत्येक धागा उनके लिए स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। बहनों का सम्मान और उनके प्रति जिम्मेदारी हम सभी का नैतिक दायित्व है। रक्षाबंधन हमें रिश्तों के साथ समाज में सम्मान, सुरक्षा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रोहन सहगल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को देश के विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा गया है। महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा अनेक पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी पहल महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए हमारा प्रयास होना चाहिए कि हरिद्वार और उत्तराखंड की प्रत्येक बेटी को शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलें और वह आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सके। समारोह के समापन पर रोहन सहगल ने रश्मि चौहान सहित सभी अतिथियों, बहनों एवं युवाओं का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया और सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!