पिंक विंडिंग जोन में लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित नगर निगम प्रशासन का जताया आभार, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में रोड़ीबेलवाला स्थित प्रांगण में नगर निगम प्रशासन द्वारा महिला पिंक वेंडिंग जोन के व्यापारी गतिविधियों संचालन को लेकर लाभार्थी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करते हुए बाजार संचालन की प्रक्रिया के तहत नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यवस्थित व मूलभूत सुविधाओं के साथ बाजार बनाए जाने से उत्साहित सभी लाभार्थी महिलाओं ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में प्रथम स्मार्ट वेंडिंग जोन के प्रांगण में बैठक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक सहित नगर निगम प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए 100 और महिलाओं को लाभार्थी सूची में शामिल करने किए जाने की मांग को दोहराया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए देश के प्रथम महिला पिंक वेंडिंग जोन व्यापारी गतिविधियों के संचालन के लिए बाजार बनाया जाने से सभी लाभार्थी महिलाएं उत्साहित हैं। उन्होंने कहा रोड़ी बेलवाला के पिंक महिला वेंडिंग जोन के लाभार्थियों की सूची में सौ और महिलाएं स्ट्रीट वेंडर्स सम्मिलित किया जाना न्याय संगत होगा उन्होंने कहा शीघ्र ही आवेदन करता सभी महिला स्ट्रीट वेंडर्स को साथ लेकर जिला अधिकारी मुख्य नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे उन्होंने कहां सरकार की ओर से रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को मुख्यधारा में लाकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए शहरी समृद्धि से जोड़ा जा रहा है जो कि हर्ष का विषय है।

महिला पिंक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाएं व पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष श्रीमती पूनम माखन, रितु अग्निहोत्री, कामिनी मिश्रा, श्रीमती रामदेवी निरंजन, पुष्पा दास, विजय लक्ष्मी सिहं, मीना वर्षा, पूनम दुआ, निशा सिंह, श्रीमति सुषमा आले, ममता चौहान, सीमा चौधरी, मंजू देवी, सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, पार्वती देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!