Home / पुलिस / दुष्कर्म एवं पॉक्सो के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दुष्कर्म एवं पॉक्सो के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हरिद्वार। दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 6 सितम्बर को कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर 15 वर्षीय पुत्र के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर पॉक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्त में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुरागरसी करते हुए 12 सितम्बर को वांछित आरोपी रामलाल उर्फ दामू पुत्र चन्द्रभान निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना सीवान कैथल हरियाणा को फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई निशा सिंह, एडिशनल एसआई दीपक ध्यानी, हेडकांस्टेबल संजीव राणा, कांस्टेबल विकास गैरोला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!