Home / पुलिस / पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा आरोपी…

पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा आरोपी…

हरिद्वार / पथरी। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पथरी थाना क्षेत्र से एक आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश और थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर 12 सितंबर 2026 को धारीवाला-टिकोला तिराहा, चौकी फेरुपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान विनीत चौहान पुत्र बिरमपाल, निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचे का इस्तेमाल क्षेत्र में लोगों पर अपना प्रभाव जमाने के लिए करता था। मामले में थाना पथरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अवैध हथियार कहां से खरीदा था।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन कठैत, चौकी प्रभारी फेरुपुर, कांस्टेबल मुकेश चौहान, कांस्टेबल सुरेश चौहान और कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!