Home / मुख्य ख़बर / जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, मुकदमा दर्ज…

जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, मुकदमा दर्ज…

हरिद्वार। प्रदेश की सबसे संवेदनशील जेलों में शुमार हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य की शिकायत पर हरिद्वार के सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य के मुताबिक, उन्हें जेल में बंद एक महिला कैदी के पति की ओर से धमकी दी गई है। करीब डेढ़ महीने पहले महिला कैदी को हरिद्वार जेल लाया गया था, जहां उसका जेल स्टाफ के साथ किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हुई थी। करीब चार दिन पहले महिला कैदी से मिलने उसका पति हिमांशु चड्ढा जेल पहुंचा था। इसके बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक को धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज मिलने की बात सामने आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने हरिद्वार पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!