
हरिद्वार। बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट द्वारा पुलिस लाइन जीआरपी में आर्म-एम्यूनेशन रायफल/वाहनों आदि की पूर्ण विधि विधान के साथ पूर्जा अर्चना की गयी। तदोपरान्त पूजा अर्चना के सभी अधिकारी व कर्म.गणो को मिष्ठान वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी स्वप्निल मुयाल व पुलिस कार्यालय/लाईन जीआरपी के समस्त अधिकारी व कर्मगण मौजूद रहे।
उक्त के अतिरिक्त जीआरपी के सभी थाना/चौकियों में भी विश्वकर्मा जयंती पर पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी।
