Home / राज्य / Fir के बाद भी गबन के आरोपी ग्राम प्रधान और अधिकारी पर पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही,ssp को दिया ज्ञापन

Fir के बाद भी गबन के आरोपी ग्राम प्रधान और अधिकारी पर पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही,ssp को दिया ज्ञापन

हरिद्वार। सुराज सेवा दल द्वारा ग्राम पंचायत अकौड़ा खुर्द ब्लॉक लक्सर के भ्रष्ट ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप सैनी और ग्राम प्रधान द्वारा गबन किए जाने पर दर्ज FIR पर करवाई करवाने के संदर्भ में एसएसपी हरिद्वार को ज्ञापन दिया ,,सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप पर मुकदमा दर्ज होने के लगभग 7 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि लाखों रुपए के गबन के आरोप में जिला पंचायत राज् अधिकारी द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया था ,,,मुकदमा दर्ज करवाने के बाद भी अभी तक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को बचाने का कार्य किया जा रहा है जो कि आम जनता के साथ सरासर धोखा है ,आम जनता के द्वारा अगर कोई गड़बड़ पाई जाती है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाती है और होनी भी चाहिए लेकिन नियम कानून सबके लिए एक समान होने चाहिए ,,,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप अगर नेताओं के संरक्षण में पल रहा है या उच्च अधिकारियों को कमा कर दे रहा है तो इसे सुराज सेवा दल सहन नहीं करेगा । जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए और उसकी समस्त आय संपत्ति की जांच करवानी चाहिए अगर जल्द ही इस पूरे प्रकरण पर कार्रवाई नहीं की गई और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को जेल नहीं भेजा गया तो सुराज सेवा दल प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार प्रशासन की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!