Home / पुलिस / पुलिस की कार्रवाई, आपस में झगड़ रहीं 07 महिलाएं गिरफ्तार…

पुलिस की कार्रवाई, आपस में झगड़ रहीं 07 महिलाएं गिरफ्तार…

हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने राहगीरों को अपनी और आकर्षिक करने को लेकर आपस में झगड़ रही 07 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मायापुर चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल पुलिसकर्मियों के साथ शिवमूर्ति चौक, रेलवे स्टेशन गेट के आसपास चैकिंग व यातायात व्यवस्था बनाने मे जुटे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन गेट के सामने कुछ महिलाओं को आपस में झगड़ते देख पूछताछ की तो पता चला कि महिलाएं आने जाने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर झगड़ा और मारपीट कर रही थी। इस पर पुलिस ने 07 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम में एसआई अनीता शर्मा, निशा सिंह, हेडकांस्टेबल शारदा राठी, कांस्टेबल शोभा, अनीता थापा, मुन्नी राणा, आनन्द तोमर, परविन्द सिंह, विरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!