Home / राज्य / पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन पर भारी संकट, देश भर के सभी बैंक खाते सील ,जानिए

पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन पर भारी संकट, देश भर के सभी बैंक खाते सील ,जानिए

प्रयागराज /हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के देश के सभी राज्यों के जिलों में बैंक अकाउंट आज सील कर दिए गए हैं, दरअसल कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार फार्म सोसाइटी एंड चिट्स, प्रयागराज, मनोज कुमार की कोर्ट ने 22 अप्रैल 2026 को पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन कि देशभर की सभी शाखों का ऑडिट करने के लिए माननीय हाई कोर्ट इलाहाबाद के आदेश पर श्री संदीप कुमार को ऑडिटर नामित किया था, साथ ही सभी शाखों के बैंक खाते सील करने के आदेश जारी किए थे, जिसमें सहायक रजिस्ट्रार की कोर्ट ने वेतन भक्तों, बिजली का बिल, पानी का बिल एवं अन्य आवश्यक कार्य के लिए भुगतान की छूट जरूर दी गई है, लेकिन ऑडिट होने तक सभी बैंक खातों को सील करने की आदेश जारी किए थे ,जिस पर कार्रवाई करते हुए आज सभी बैंक खातों को सील कर दिया गया है।

दरअसल अखाड़े के बीच महंत दुर्गादास और महंत रघुमुनि महाराज द्वारा चल रहे विवाद के बीच लगातार कोर्ट से महंत दुर्गादास को झटका पर झटका मिल रहे हैं ऐसे में बैंक खातों के सील होने से महंत दुर्गादास गुट को बहुत बड़ा झटका लगा है,

सूत्रों की माने तो महंत दुर्गा दास गुट के लोगों ने बैठक करके अब सभी खर्च नगद में करने की रणनीति तैयार की है, हालांकि इस पर भी महंत रघुमुनि महाराज गुट की नजर पड़ी हुई है और अगर दुर्गादास गुट नगद का खेल करने की पैतरे बाजी करेगा तो उसे एक और नई मुसीबत का सामना भी करना पड़ सकता है, बरहाल आज पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के सभी खाते सील कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!