Home / राज्य / भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री विपिन चौधरी ने की जमालपुर कला की कॉलोनीयो में सीवर लाइन डालने की मांग

भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री विपिन चौधरी ने की जमालपुर कला की कॉलोनीयो में सीवर लाइन डालने की मांग

हरिद्वार भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री विपिन चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत जमालपुर कला की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन नहीं लगाए जाने से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
विपिन चौधरी ने बताया कि मित्र बिहार, लकी विहार, कस्तूरी एनक्लेव, संगम विहार, उमा विहार, दुर्गा एनक्लेव, बृज विहार, कुसुम एनक्लेव सहित कई कॉलोनियों के लोगो ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
लोगों का कहना है कि सीवर लाइन न होने के कारण कॉलोनियों में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा साथ ही परियोजना निदेशक मीनाक्षी मित्तल को डीपीआर बनाकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए ,
विपिन चौधरी ने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले पर संज्ञान लेकर कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू करे ताकि लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!