
हरिद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे, मुख्यमंत्री 12:00 बजे कार से हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां श्री ब्रह्म निवास आश्रम भूपतवाला के 50 वा निर्वाण दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे।
