Home / राज्य / उत्तराखंड में 33 ias और 24 pcs  अधिकारियों की तबादले, जानिए, देखें लिस्ट

उत्तराखंड में 33 ias और 24 pcs  अधिकारियों की तबादले, जानिए, देखें लिस्ट

Dehradun । बृहस्पतिवार की शाम को उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में 33 आईएएस अधिकारी और 24 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं ,जिसमें मुख्य रूप से हरिद्वार के जिला विकास अधिकारी रह चुके प्रतीक जैन को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है, मनीष कुमार को जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है ,डॉ नीरज खैरवाल को सचिव भाषा, स्वाति भदोरिया को जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल, प्रशांत कुमार आर्या को जिलाधिकारी उत्तरकाशी और दीप्ति सिंह को महानिदेशक शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अन्य कई आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

पीसीएस अधिकारियों में खासतौर पर हरिद्वार नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त रहे दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के साथ अपर मेलाधिकारी ,कुंभ मेला हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है,फिंचाराम हरिद्वार के एडीएम और देवेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है।

देखें सभी ट्रांसफर अधिकारियों की लिस्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!