हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने गुरुवार को रूस के दो बार के गत विश्व चैंपियन जावुर उगुएव से 57 किग्रा फाइनल में हारकर ओलंपिक रजत पदक जीता। आरओसी पहलवान ने दहिया के खिलाफ 7-4 से जीत दर्ज की।
उम्मीदें थीं कि 23 वर्षीय दहिया भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक चैंपियन बनेगा लेकिन उनका और देश का यह सपना टूट गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर के माध्यम से रवि कुमार दहिया को रजत पदक के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
