Home / राज्य / ज्वेलर्स के परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर नौकरानियों ने की लूट

ज्वेलर्स के परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर नौकरानियों ने की लूट

– हरिद्वार में एक परिवार जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की आरके एनक्लेव में रहने वाले ज्वेलर्स यशपाल मल्होत्रा के परिवार को उनकी ही नौकरानी ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। नशीले पदार्थ के सेवन से परिवार के चार सदस्यों की हालत गंभीर है। हरिद्वार के निजी अस्पताल में ले जाने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार के घर पर पहले से काम कर रही नौकरानी और एक नई आई नौकरानी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाएं घर की ओर से गुजरती हुई भी नजर आ रही हैं। वारदात में शामिल एक महिला मूल रूप से नेपाल के रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस आरोपी महिलाओं की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी है। ज्वेलर्स के घर से कुल कितने की लूट हुई है ये सभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस परिवार के सदस्यों के होश में आने का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!