…नैनीताल जनपद में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल ने गहरी चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से जिले में मारपीट, धमकाने और गुंडागर्दी जैसी घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सुराज सेवा दल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो जनपद में अराजकता फैल सकती है। संगठन ने मांग की है कि असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की जाए, पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए और आम जनता को सुरक्षा का ठोस अहसास कराया जाए। सुराज सेवा दल ने साफ कहा है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो संगठन को जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
