Home / मुख्य ख़बर / प्रेस क्लब हरिद्वार चुनाव: नामांकन के साथ बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष व महासचिव पद पर कई दावेदार मैदान में…

प्रेस क्लब हरिद्वार चुनाव: नामांकन के साथ बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष व महासचिव पद पर कई दावेदार मैदान में…

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र लिए। सुबह 10 बजे प्रेस क्लब सभागार में नामांकन पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य पहुंचे।
अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और पूर्व महामंत्री अश्वनी अरोड़ा ने नामांकन पत्र लिया है। वहीं महासचिव पद के लिए नवीन चौहान, सूर्यकांत बेलवाल और डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन पत्र लिया।
कार्यकारिणी के 20 पदों के लिए कुल 26 सदस्यों ने नामांकन पत्र लिए हैं, जिससे इस श्रेणी में भी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। नामांकन लेने वालों में ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, जोगिंदर सिंह मावी, कुमार दुष्यंत, तनवीर अली, के.के. पालीवाल, डॉ. शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, ललितेंद्र नाथ, विकास चौहान, अमित कुमार शर्मा, महेश पारीक, रोहित सिखोला, नरेश दीवान शैली, महताब आलम, शिव प्रकाश शिव, कुलभूषण शर्मा, आफताब खान, सूर्यकांत बेलवाल, संजय चौहान, बृजपाल सिंह, गोपाल कृष्ण पटवार और रूपेश वालिया शामिल हैं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, जिसके बाद उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रेस क्लब सदस्यों में उत्साह का माहौल बना हुआ है और आगामी दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!