Home / राजनीति / संगीता प्रजापति बनी बीजेपी महिला मोर्चे में जिला मंत्री…

संगीता प्रजापति बनी बीजेपी महिला मोर्चे में जिला मंत्री…

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रुचि भट्ट की सहमति से हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई इस घोषणा में कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला मंत्री पद पर नियुक्त हुई संगीता प्रजापति ने कहा कि वह संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी तथा महिला मोर्चा को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगी।
उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से सभी पदाधिकारी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!