नैनीताल एसएसपी के खिलाफ सुराज सेवादल ने बोला हल्ला, डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टी सी के खिलाफ सुराज सेवा दल ने हल्ला बोल दिया है आज देहरादून पहुंच दल के पदाधिकारी ने मंजूनाथ टी सी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीजीपी को ज्ञापन सोपा, दल के कार्यकर्ता एसएसपी द्वारा शादियों को लेकर दिया गए आदेश से नाराज है जिसके लिए उन्होंने आज एसएसपी के खिलाफ डीजीपी को ज्ञापन दिया है

सेवा में
श्रीमान डीजीपी महोदय उत्तराखंड

विषय : एसएसपी नैनीताल द्वारा भ्रामक स्थिति पैदा करने के संदर्भ में

महोदय सादर निवेदन इस प्रकार है कि पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाना है ना की नीति बनाना नीति निर्माता विधायक गण, सांसद गण, सचिव सरकार और विषम परिस्थिति में जिलाधिकारी का है लेकिन पुलिस के कुछ अधिकारी जबरन मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से नेताओं का कार्य कर रहे हैं जिससे कानून व्यवस्था से उनका ध्यान हटकर अपने प्रचार प्रसार में लग जा रहा है जो कि प्रदेश के खिलाफ है महोदय आज उड़ते पंजाब की तरह स्मैक घर-घर पहुंच रहा है माता-पिता परेशान है नशे की वजह से युवकों का भविष्य बर्बाद हो रहा है थोड़ी बहुत स्मैक पड़कर प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा है बहन बेटियों के साथ बलात्कार हत्या जैसी घटनाएं निरंतर हो रही हैं झूठे मुकदमे हो रहे हैं जिसे रोकना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए महोदय अब हम नैनीताल जनपद की ओर आते हैं नैनीताल एस एस पी द्वारा एक आदेश आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाई पड़ रहा है 200 मीटर से बारात लाई जाएगी डीजे लाइट वाली गाड़ियां ले जाने पर रोक लगेगी यह हमारे सनातन का विरोधाभास है और जिन बैंड बाजे वालों की रोजी-रोटी चलती है उनकी रोजी-रोटी के साथ खिलवाड़ कोई भी दुर्घटना बताएं एसएसपी नैनीताल जो बारात में नाचने के दौरान हुई या यह वीडियो फुटेज उपलब्ध कराएं जिससे किलोमीटर लंबा जाम लगा हो खनन डंपर इनको दिखाई नहीं दे रहे जिससे दुर्घटना हो रही है स्मैक रोकने के लिए उनके पास कोई ठोस योजना नहीं है शराब माफिया पर उनके द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है बताएं एसएसपी नैनीताल तत्काल प्रभाव से एसएसपी नैनीताल के आदेशों पर रोक लगाई जाए और आगे के लिए इस प्रकार की अनर्गल बयान बाजी करने से पहले अपने उच्चअधिकारियों से बात कर शासन को अवगत कराया जाए ऐसे आदेश पारित किया जाए सादर धन्यवाद भवदीय हिमांशु धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!