गंगा में बहकर आ रही बेशकीमती लकड़ी को पकड़ने के लिए गंगा में उतरे लोग, देखें वीडियो…

हरिद्वार। प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। लोगों को बचाने की जद्दोजहद की जा रही है, गंगा हरिद्वार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, इन सब के बीच लोगो ने आपदा में अवसर तलाश लिया हैं।

यह नजारा है हरिद्वार के बैरागी क्षेत्र का, जहां पर बड़ी संख्या में लोग गंगा की धारा में उतरकर, जान जोखिम में डालकर लकड़ी पकड़ने का काम कर रहे हैं, जब गंगा उफान पर होती है तो अपने साथ कीमती लकड़ी भी बहा कर लाती है जिसे लोग पड़कर, बेच देते है और मोटा मुनाफा कमाते हैं लकड़ी पकड़ने वालों का कहना है कि वे 25, 50 हजार से लेकर 01 लाख तक की लकड़ी पकड़ लेते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!