Home / राज्य / ओमवती ने गन्ना विकास समिति के चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, जिलाधिकारी को लिखा पत्र, जानिए…

ओमवती ने गन्ना विकास समिति के चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, जिलाधिकारी को लिखा पत्र, जानिए…

हरिद्वार। जनपद में चल रहे गन्ना विकास समिति के चुनावों में धांधली को लेकर ओमवती पत्नी स्व. जयपाल सिंह निवासी भिक्कमपुर जीतपुर, लक्सर, जिला हरिद्वार ने जिलाधिकारी, हरिद्वार को एक शिकायती पत्र प्रेषित किया है जिसमें उन्होंने बताया कि प्रार्थीया ओमवती पत्नी स्व. जयपाल सिंह द्वारा डैलीगेट क्षेत्र भिक्कमपुर जीतपुर, में सहकारी गन्ना विकास समिति लि. लक्सर के र्निबल वर्ग हेतु आवेदन किया गया था और मेरे साथ मेरे क्षेत्र से जावेद अख्तर पुत्र अब्बूल वहीद द्वारा भी निर्बल वर्ग में आवेदन किया गया था तथा प्रमोद पुत्र स्व. जयपाल द्वारा मेरे ही डैलीगेट क्षेत्र से आवेदन किया गया था, जो कि हमारा तीनो का नाम अंतिम सूची में था। जावेद अख्तर पुत्र अब्दुल वहीव व प्रमोद पुत्र स्व. जयपाल द्वारा अपना आवेदन वापस ले लिया गया, जिसके बाद नाम निर्देशन की अंतिम सूची में र्निबल वर्ग में केवल प्रार्थीया का नाम ही रह गया, जिसके उपरान्त डैलीगेट क्षेत्र भिक्कमपुर जीतपुर निर्बल वर्ग में प्रार्थीया ही निर्विरोध रह गयी, किन्तु चुनाव अधिकारी द्वारा 16 जून की रात लगभग 9:00 बजे एक नई संशोधित सूची में मेरे नाम के साथ रवि कुमार पुत्र धर्मपाल का नाम डेलीगेट क्षेत्र भिक्कमपुर जीतपुर के निर्बल वर्ग मे जोड दिया गया, जब रवि कुमार पुत्र धर्मपाल के द्वारा डैलीगेट क्षेत्र रामपुर राययटी के निर्बल वर्ग में आवेदन किया गया था, जो कि अंनन्तिम व अंतिम नाम निर्देशन की सूची में था। इसलिए आपसे निवेदन है कि प्रार्थीया का नाम र्निबल वर्ग में केवल एक ही रहना चाहिए और रवि कुमार पुत्र धर्मपाल का आवेदन निरस्त कर प्रार्थीया को न्याय दिलाने की कृपा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!